पाल ले ये 3 बकरियों की नस्ल और बन जाए करोड़पति, किसान साथियों ये बकरियां सबसे ज्यादा मुनाफा देती है। दरअसल आज कल हर कोई बकरी पालन करना चाहता है, लेकिन उन्हें सही नस्ल नहीं मिल पाती है जिससे उनका लॉस हो जाता है। आज इस ब्लॉग में हम आपको बकरियों के 3 ऐसी नस्ल के बारे में बताएंगे जिन्हें अगर आप पाल लेते हैं, तो आप 1 साल के अंदर करोड़ कमा सकते हैं।
पाल ले ये 3 बकरियों की नस्ल
किसान साथियों ये बकरियां दूध उत्पादन से लेकर मांस उत्पादन सभी में सबसे आगे है। अगर आप इन बकरियों को पाल लेते हैं तो आपको डबल मुनाफा होगा। ये बकरियां साल में दो बार बच्चे देती है जिसे बेचकर आप और भी ज्यादा कमाई कर सकते हैं।
जमुनापारी बकरी
जमुनापारी बकरी सबसे ज्यादा कमाई देने वाली बकरी की नस्ल है। यह बकरी हर रोज 3 से 5 लीटर दूध देती है। इस बकरी को पालन और पोषण करना काफी आसान है, क्यों कि यह बकरी किसी भी वेदर में आसानी से रह लेती है। जमुनापारी बकरी का वजन बहुत तेजी के साथ बढ़ता है, इसके कारण आप साल भर में अच्छा पैसा कमा सकते हैं। यह बकरी सब कुछ खा पी लेती है जिसके कारण इसका दूध उत्पादन बढ़ जाता है।
इसे भी पढ़ें:उत्तर प्रदेश में जमुनापारी बकरी कहां से खरीदें, कीमत क्या है, कहां से मिलेगा, कांटेक्ट नंबर क्या है
सिरोही बकरी
सिरोही बकरी को आमतौर पर दूध और मांस के लिए पाला जाता है। यह बकरी 3 से 5 लीटर दूध देती है साथ में इसका मांस काफी ज्यादा निकलता है। यह बकरी साल में दो बार बच्चे देती है इसके दो-तीन महीने के बाद बच्चे बड़े भी हो जाते हैं। यह बकरी अन्य बकरियों की तुलना में ज्यादा मजबूत और तगड़ा होता है। इस बकरी को हर कोई पाल सकता है क्योंकि इसका पालन करना काफी आसान है।
इसे भी पढ़ें: राजस्थान में सिरोही बकरी कहां से खरीदें, कीमत क्या है, कौन सा फॉर्म में मिलेगा।
बरबरी बकरी
बरबरी बकरी को मुख्य तौर पर प्रजनन के लिए पाली जाती है, क्योंकि बरबरी बकरी एक बार में दो से तीन बच्चे देती है और साल में दो बार प्रेग्नेंट हो जाती है। बरबरी बकरी कम चारे में भी अच्छी तरह से जीवित रह सकती है। इसे घर के एक कोने में भी पाला जा सकता है। यह बकरी उन किसानों के लिए है जो अभी-अभी बकरी पालन शुरू करना चाहते हैं, तो इस बकरी से शुरू कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:
- बरबरी बकरी कहां से खरीदें, पहचान कैसे करें, कीमत क्या है, पूरी जानकारी
- बकरी को मोटा ताजा करना चाहते हैं, तो बकरी को चावल खिलाएं, जाने बकरी को चावल खिलाने के फायदे

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम है शाहिद और आप सभी लोगों का स्वागत है adbhutkheti.com पर। मैं अपने बारे में बात करूं तो मैंने स्नातक ज्योग्राफी से किया है। उसके बाद मैंने मास्टर्स एग्रीकल्चर ज्योग्राफी में क्या है। आज-कल मैं अपना बिजनेस और यूट्यूब चैनल के साथ-साथ ब्लॉग भी चला रहा हूं और साथ में किसानों के लिए कंटेंट लिख रहा हूं।