यह बकरी दे रही है लाखों की कमाई, जो भी इस बकरी का पालन करता है वो तुरंत अमीर बन जाता है, जाने बकरी का नाम

Join WhatsApp group

अगर आप बकरी पालन की सोच रहे हैं तो यह बकरी दे रही है लाखों की कमाई। दरअसल आज के दौर में छोटे-छोटे अस्तर से लोग बकरी पालन शुरू कर रहे हैं और ज्यादा मुनाफा कमा रहे हैं। आप भी बकरी पालन करके लाखों कमा सकते हैं लेकिन इसके लिए आपको सही नस्ल को चुनना पड़ेगा। आइए जानते हैं वह कौन सी बकरी है जिससे हम लाखों कमा सकते हैं।

यह बकरी दे रही है लाखों की कमाई

दरअसल जिस बकरी की हम बात कर रहे हैं वह है जमुनापारी बकरी, यह बकरी दे रही है लाखों की कमाई। यह नल अपने बड़े आकार और दूध उत्पादन क्षमता के लिए पूरे देश भर में जानी जाती है। यह बकरी हर रोज 2 से 5 लीटर तक दूध देती है। इसका वजन 65 से 80 किलोग्राम तक होता है। इस बकरी की प्रजनन दर भी काफी अच्छी होती है और एक मादा आमतौर पर दो बच्चे को जन्म देती है।

कितना आता है खर्चा

जमुनापारी बकरी पालन का व्यवसाय शुरू करने के लिए सबसे पहले आपको एक अच्छी गुणवत्ता वाली जमुनापारी बकरी खरीदनी होगी, जिसकी कीमत ₹12000 से ₹20000 तक होती है। 10 बकरी के लिए सेड निर्माण करने में ₹50000 तक खर्च आता है, इसके अलावा हर रोज 50 से ₹70 इसकी चारा में खर्च हो जाता है। बस आपको इतना ही खर्च करना है और इस बकरी का पालन शुरू कर देना है

इसे भी पढ़ें: Goat Farming: सबसे ज्यादा मुनाफा देने वाली बकरी की नस्ल किसानों को मालामाल कर रही है, पाल ले ये 3 बकरियों की नस्ल और बन जाएं करोड़पति

कमाई का जरिया

जमुनापारी बकरी से कमाई के कई स्रोत है, क्योंकि जमुनापारी बकरी का दूध से लेकर मांस तक सभी का अच्छे दाम मिलते हैं।

दूध की बिक्री से कमाई

जमुनापारी बकरी हर रोज 2 से 5 लीटर दूध देती है। दूध की बाजार में कीमत ₹50 से 70 रुपए प्रति लीटर होती है। अगर 10 बकरियां रोज 2 लीटर दूध देती है, तो कोई दूध उत्पादक 20 लीटर होगा। ₹60 प्रति लीटर की दर से महीने में दूध की कुल बिक्री ₹30000 तक हो सकती है।

मांस की बिक्री से कमाई

जमुनापारी बकरी मांस उत्पादन के लिए जानी जाती हैं, एक बकरी में लगभग 25 से 30 किलोग्राम मांस निकलता है और बाजार में जमुनापारी बकरी की मांस ₹500 से ₹700 प्रति किलोग्राम बिकता है। मांस से लगभग ₹15000 तक कमाई हो सकती है।

बकरी के बच्चों से कमाई

जमुनापारी बकरी एक बार में 1 से 2 बच्चे को जन्म देती है। 6 महीने की उम्र के बच्चे की कीमत ₹5000 से ₹15000 तक हो सकती है। अगर एक किसान के पास 10 बकरिया है और हर साल 20 बच्चे होते हैं, तो इन बच्चों की बिक्री लगभग ₹200000 तक हो सकती है।

इसे भी पढ़ें:

Leave a Comment