अगर आप ठंड में बकरी को सोयाबीन खिलाते हैं, तो इसके कई सारे फायदे देखने को मिलता है। ठंड में बकरियों को अधिक ऊर्जा की जरूरत होती है, ताकि बकरियों के अंदर गर्माहट बनी रहे। सोयाबीन में वह सारे पौष्टिक आहार मौजूद होते हैं जो बकरी को ठंड से बचाने में मदद करता है। आईए जानतें हैं बकरी को सोयाबीन कैसे खिलाएं।
ठंड में बकरी को सोयाबीन खिलाने के फायदे
ठंड में बकरी को सोयाबीन खिलाने के कई सारे फायदे हैं। सोयाबीन में वसा और प्रोटीन की मात्रा काफी ज्यादा होती है जो ठंड के मौसम में बकरियों के शरीर को गर्मी प्रदान करती है। दूध देने वाली बकरियों को ठंड में अधिक प्रोटीन की जरूरत होती है, इसलिए ठंड में सोयाबीन खिलाने से दूध की मात्रा और गुणवत्ता दोनों में सुधार होते हैं।
सोयाबीन प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत है, जो मांसपेशियों के विकास के लिए फायदेमंद है। ठंड के मौसम में बकरियों का शरीर कमजोर हो जाता है। इसलिए सोयाबीन उनके शरीर को मजबूत करता है। ठंड में बकरियों का वजन घटने का खतरा रहता है, क्योंकि उनके शरीर को गर्म रखने के लिए अधिक ऊर्जा की खपत होती है। सोयाबीन में उच्च कैलोरी और वसा होती है जो वजन को बढ़ाने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें: कड़ाके की ठंड में बकरियां पड़ रही है बीमार, तो ऐसे करें सर्दियों में बकरी की देखभाल, एक्सपर्ट बकरी पालक ने बताया तरीका
ठंड में बकरियों को सोयाबीन खिलाने के सही तरीका
बकरियों को कच्चा सोयाबीन खिलाने से बचें, क्योंकि इसमें ट्रिप्सिन इनहिबिटर नामक पदार्थ होता है, जो बकरियों के पाचन में बाधा डालता है। इसलिए सोयाबीन को रात भर ( 8 से 10 ) घंटे पानी में भिगोए, भिगोने से सोयाबीन नरम हो जाता है जो बकरियां आसानी से पचा लेती है। इसके अलावा सोयाबीन को उबालकर खिलाया जा सकता है। उबालने से सोयाबीन में मौजूद हानिकारक तत्व खत्म हो जाते हैं और सोयाबीन बकरियों के लिए अधिक सुरक्षित और पौष्टिक बन जाता है।
अगर आप बड़े पैमाने पर बकरियां पालते हैं, तो सोयाबीन का पाउडर मिलाकर बकरियों के चारे में मिला दे। यह और भी ज्यादा अच्छा हो जाएगा। सोयाबीन में प्रोटीन और ऊर्जा की मात्रा अधिक होती है इसलिए इसे सही अनुपात में खिलाना आवश्यक है। एक बकरी को हर रोज 50 से 100 ग्राम सोयाबीन देना चाहिए, इससे ज्यादा सोयाबीन देने से बचें क्योंकि इससे परेशानी हो सकती है।
सोयाबीन देते समय सावधानियां
- Goat Farming: सबसे ज्यादा मुनाफा देने वाली बकरी की नस्ल किसानों को मालामाल कर रही है, पाल ले ये 3 बकरियों की नस्ल और बन जाएं करोड़पति
- सर्दियां आते ही बकरी सर्दी जुकाम से परेशान रहता है, तो इस तरह से बकरी की सर्दी का इलाज करें, जाने घरेलू नुस्खे से लेकर अंग्रेजी दवा

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम है शाहिद और आप सभी लोगों का स्वागत है adbhutkheti.com पर। मैं अपने बारे में बात करूं तो मैंने स्नातक ज्योग्राफी से किया है। उसके बाद मैंने मास्टर्स एग्रीकल्चर ज्योग्राफी में क्या है। आज-कल मैं अपना बिजनेस और यूट्यूब चैनल के साथ-साथ ब्लॉग भी चला रहा हूं और साथ में किसानों के लिए कंटेंट लिख रहा हूं।